Balodabajar - Bhatapara

CG Crime : कमरे में मिली पति – पत्नी की लाश, देखने वालों के भी उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी की लाश बंद कमरे में मिली है। एक साथ दंपति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, पति-पत्नी की हत्या हुई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है।

कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलौदाबजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव का है। यहां एक पति और उसकी पत्नी की लाश कमरे के अंदर मिली। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि, महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी और उसके पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृश्यता में ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो पाएगा की दोनों ने आत्महत्या की है या फीर उनकी हत्या हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7