Korba

Korba Breaking : CM की बैठक से ठीक पहले गोलीकांड से हड़कंप, CAF के जवान ने दो लोगों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा : कोरबा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठके से ठीक पहले सीएएफ के जवान ने दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान का अपने ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आपको बता दे आज सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने कोरबा पहुंचे हुए है। हत्या की ये वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुंआडीह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया मेें रहने वाला टेकराम बिंझवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग बांगो बटालियन में है। आज सुबह के वक्त वह अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा।

यहां उसने अपने सर्विस रायफल से सबसे पहले घर के बाहर मिली चाचा ससुर की बेटी मंदासा पर तीन राउंड फायर किया। इस घटना में 19 वर्षीय मंदासा की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग घरों में जाकर कमरें में छिप गये। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया। आरोपी ने चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या की ये वारदात उस वक्त घटित हुई है, जब मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कोरबा जिले के प्रवास पर है। मुख्यमंत्री साय आज कोरबा के कलेक्टर कार्यालय में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सारी सुरक्षा लगायी गयी है। पुलिस अधिकारी सीएम डयूटी में लगे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

CG : कोरबा से 42 लाख के रेलवे बिजली पोल की चोरी …. पड़ोसी जिले ने पकड़ा माल, एक बार फिर पुलिस की नाइट गश्त पर उठे सवाल

कोरबा : जिले में पुलिस की नाइट गश्त और सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था…

1 of 22