Balodabajar - Bhatapara

CG Crime : दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से लूट दो बाइक पर आए 4 बदमाश सोना – चांदी से भरा बैग लेकर फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तरेंगा-रोहरा हाई स्कूल के पास एक सराफा कारोबारी को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक ज्वेलरी के संचालक बलराम सोनी सुबह करीब 9:45 बजे अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोककर सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, लूटे गए सोना-चांदी की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर नुकसान का आकलन कर रही है।

घटना भाटापारा-लिमतरा मुख्य मार्ग पर होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : बस हादसा रायपुर रेफर के दौरान 2 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तड़के सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में…

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7