Raipur

CG: होटल में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या, फिर युवक ने खुद का गला रेता; हालत गंभीर

रायपुर:- राजधानी के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने और युवक के खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तृतीय तल के कमरा नंबर 401 में हुई। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को होटल के कमरा नंबर 401 में कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी ठहरे हुए थे। कृष्ण कुमार वाराणसी जिले के मोहावन, दशनंतपुर गोसाई का रहने वाला है, जबकि रिमन मंडावी मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र प्रस्तुत कर नियमानुसार चेक-इन किया था।

चीख सुनकर होटल कर्मचारी पहुंचे

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

स्थिति संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने मिलकर कमरे की खिड़की तोड़ी। खिड़की से अंदर देखने पर जो दृश्य सामने आया, उसे देखकर कर्मचारी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चाकू से अपना गला काट रहा था। इससे पहले युवती पर चाकू से हमला किया गया था। युवती गंभीर रूप से घायल मिली।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कमरे से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143