Janjgir - Champa

CG : कोर्ट ने हैवान बाप को मरते दम तक जेल में रहने की सुनायी सजा, 10 महीने की सुनवाई के बाद सौतेले पिता को उम्रभर की कैद

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 2 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस जघन्य अपराध के बाद विशेष न्यायालय (एफटीसी कोर्ट) ने आरोपी को पीड़िता के शेष जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अनाचार के बाद झाड़ियों में फेंककर भागा आरोपी

मामले में सामने आया कि आरोपी बच्ची को अनाचार का शिकार बनाने के बाद उसे झाड़ियों में बेसुध छोड़कर फरार हो गया था। बच्ची की हालत देखकर परिवार और इलाके के लोग स्तब्ध रह गए थे।

भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत की गई कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत किया।

सिर्फ 10 महीने में सुनाया गया फैसला

विशेष न्यायालय ने सिर्फ 10 महीने में सुनवाई पूरी कर आरोपी को दोषी ठहराया और उसे मृत्यु तक जेल में रहने की सजा सुनाई। यह छत्तीसगढ़ न्यायिक व्यवस्था के लिए त्वरित न्याय का उदाहरण बन गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17