Janjgir - Champa

CG Crime : नाबालिग से अनाचार के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा : जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म (अनाचार) का गंभीर मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बालिका अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह देर तक वापस घर नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि बालिका को आरोपी लोचन कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी और बालिका की पतासाजी शुरू की।

त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

चांपा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और चंद घंटों के भीतर ही नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद जब बालिका से पूछताछ की गई, तो उसने आरोपी लोचन कुमार यादव द्वारा जबरन अनाचार किए जाने की बात बताई।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट को जोड़ते हुए आरोपी लोचन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG Crime : दुर्गा उत्सव मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवक घायल, एक के सिर पर गंभीर चोट, चार संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG Road Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत दूसरा घायल, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में 9 नवंबर की सुबह एक तेज…

1 of 17