Janjgir - Champa

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीमार पड़ गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) टोपेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक चलाने वाले जोहित खरे (52) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात पामगढ़ कस्बे में हुई। वर्मा ने बताया कि दोनों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर देसी शराब पी थी। घर लौटने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में जांगड़े को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेजा गया, जबकि खरे को उसी शहर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पामगढ़ थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कमल नाथ खरे उर्फ राजा, जिसने अन्य लोगों के साथ शराब पी थी, की हालत शनिवार को बिगड़ गई। उसे बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौथे व्यक्ति मुकेश कश्यप उर्फ गोलू से पूछताछ कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौतें शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी के कारण हुईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम, विसरा जांच और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : दुर्गा उत्सव मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवक घायल, एक के सिर पर गंभीर चोट, चार संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में…

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

1 of 17