Janjgir - Champa

CG Crime : 8 साल की मासूम से अनाचार, 55 साल का आरोपी गिरफ्तार, घर के छत पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर – चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 55 वर्षीय आरोपी छोटेलाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में अकेली थी बच्ची, छत पर ले गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी छोटेलाल साहू बच्ची को अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खरौद के तिवारीपारा का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG Crime : दुर्गा उत्सव मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवक घायल, एक के सिर पर गंभीर चोट, चार संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में…

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

1 of 17