Janjgir - Champa

CG Breaking : निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद, हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

जांजगीर-चांपा : उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर के बीच निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे-बड़े किसी भी वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और निर्माण कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।

इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में इस मार्ग को पूरी तरह बंद कराने की पहल की गई। यातायात पुलिस ने कुछ समय पहले भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र लिखकर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि अधूरी सड़क पर वाहन चलने से न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

पुलिस की इस पहल पर परियोजना निदेशक ने कार्रवाई करते हुए उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूरी तरह बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे निर्माण कार्य बिना बाधा पूरा होगा और सड़क हादसों की संभावना भी कम होगी। यातायात पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर फिलहाल एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आपातकालीन सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का किसी भी स्थिति में उपयोग न करें। जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक केवल वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17