Raipur

CG Sahu Samaj : क्या छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर लगेगी रोक? साहू समाज ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है।। ये फैसला राजधानी के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में करीब छह घंटे तक चले बैठक में लिया गया। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों-राजनेताओं समेत बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद थे।

धर्मांतरित लोगों का किया जाएगा सर्वे

इस दौरान छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू ने कहा कि, साहू समाज में संस्कार विकास पर काम होगा। धर्मांतरण रुकने के साथ ही परिवार एकजुट होगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज में धर्मांतरित लोगों का सर्वे किया जाएगा और धर्मांतरित लोगों को समाज में वापस लाया जाएगा। इसके लिए जिला और तहसील स्तर की कमेटी बनाए जाएगी, जो घर-घर जाएगी और लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में शामिल डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, छग में साहू समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों-राजनेता शामिल हुए है। बैठक में प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के साथ ही समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101