Raipur

CG Railway Breaking : रथयात्रा के लिए गोंदिया – पुरी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग और रायपुर से मिलेगा सीधा सफर, जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर : रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के हजारों श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लिए सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग (3:58 बजे), रायपुर (5:10 बजे), महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे पुरी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08802 पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल का संचालन 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन पुरी से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, कांटाबांजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर (सुबह 3:10 बजे), दुर्ग (सुबह 4:28 बजे), राजनांदगांव और डोंगरगढ़ होते हुए सुबह 7:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए हैं। इनमें 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 10 शयनयान (स्लीपर), 3 तृतीय एसी (3AC) और 2 द्वितीय एसी (2AC) कोच शामिल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रथयात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए वे अपनी यात्रा पहले से नियोजित करें और केवल अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कराकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143