Kawardha

CG : बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 महिला टीचर सहित 5 की मौत, 5 की हालत गंभीर

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आज भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 3 महिला शिक्षिका, एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बोलेरो जीप से बिलासपुर लौट रहे थे। बिलासपुर से उन्हें रात को ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन नेशनल हाईवे-30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर सभी लोग भीषण हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना आज रविवार शाम करीब 5 बजे उस वक्त घटित हुई, जब रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अंदर ही फंस गये। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 महिला शिक्षिका, बोलेरो का ड्राइवर शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल एक लड़की ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 5 अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

चिल्फी पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही मृतकों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7