Kawardha

CG Crime News : यूट्यूब देखकर एटीएम काटने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया

कवर्धा : कबीरधाम जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई, जहां लोहारा थाना क्षेत्र में एक युवक यूट्यूब से सीखी तकनीक के जरिए एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपए लूटने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गैस कटर और अन्य उपकरणों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया,

आरोपी की पहचान नंदलाल साहू (30) के रूप में हुई है जिसने कर्ज से परेशान होकर अपराध का रास्ता चुना और ऑनलाइन वीडियो देखकर एटीएम काटने की पूरी योजना बनाई, उसने गैस कटर, गैस और ऑक्सीजन सिलेंडर, सब्बल, नकाब समेत कई उपकरण जुटा लिए थे, पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर और छुईखदान के एटीएम में चोरी की कोशिश कर चुका था लेकिन हर बार नाकाम रहा,

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पुलिस पहले से सतर्क थी और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एटीएम की नियमित जांच और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई थी, इसी दौरान 24 मार्च की रात गश्त कर रही टीम को एटीएम के पास संदिग्ध हालत में आरोपी दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, तलाशी में उसके पास से गैस कटर मशीन, गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई,

पुलिस ने मौके पर ही सीन रीक्रिएट करवाया जिसमें उसने एटीएम काटने की पूरी प्रक्रिया बताई, समय रहते हुई इस कार्रवाई से लाखों रुपए की चोरी होने से बच गई, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने लोगों से अपील की है कि लालच में आकर अपराध का रास्ता न अपनाएं क्योंकि शॉर्टकट अपनाने से जिंदगी बर्बाद हो सकती है और ईमानदारी से कमाया गया धन ही सुरक्षित रहता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया शिकार, होटल बुलाकर जो किया … पूरी करतूत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया…

1 of 6