Kawardha

CG Viral Video : कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा किसान …VIDEO हुआ वायरल सरकार से मांगी मदद

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक शख्स पिछले तीन साल से अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने संघर्ष कर रहे हैं। एम्बुलेंस या चारपहिया वाहन के पैसे न होने के कारण वह पत्नी को बाइक पर पटिया लगाकर लिटाते और अस्पतालों के चक्कर लगाता हैं।

मामला ग्राम नगवाही का है। जानकारी के मुताबिक, समलू सिंह मरकाम (65) पिछले तीन साल से थायराइड कैंसर से पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम का इलाज कराने के लिए तीन सालों में हजारों किलोमीटर घूम चुके हैं। अब समलू अपील कर रहे है कि इलाज लायक पैसे दे दे।

घर का सब कुछ बेच दिया, फिर भी नहीं मिला पूरा इलाज

समलू सिंह अब तक दुर्ग, रायपुर और मुंबई तक इलाज के लिए जा चुके हैं। उन्होंने घर के जेवर, बर्तन और अनाज तक बेच दिए, रिश्तेदारों से उधार लेकर करीब 5–6 लाख रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पत्नी का पूरा इलाज नहीं हो सका।

उपमुख्यमंत्री से मिली थोड़ी मदद

कुछ दिन पहले समलू सिंह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वापस गांव लौटना पड़ा।

What's your reaction?

Related Posts

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7