Kawardha

CG – वज्रपात से दो की गयी जान : भीषण बारिश के बीच टूटा आसमानी कहर, दो महिलाओं की मौत, कई जगह हादसे

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। कईजिलों में बारिश के बीच हादसे की खबर है। कहीं कच्चे मकान में दबकर मौत की खबर है, तो कहीं वज्रपात की वजह से जान जा रही है। आकाशीय बिजली को लेकर कवर्धा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा जनजातीय महिलाओं की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान तिहरी बाई और राम बाई के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार की सदस्य थीं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं जंगल में किसी कार्य से गई हुई थीं। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

राज्यभर में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। रायपुर में बीते 72 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी:
मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और तेज बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

  • येलो अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
  • ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG Crime : झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर झांसा देने, डेडबॉडी को लेकर पहुंच गया अस्पताल

कवर्धा : पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हईपुर से एक दिल दहला देने वाला…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया।…

1 of 7