Raipur

CG NEWS : रायपुर में कथा सुना रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले – “छत्तीसगढ़ की दिशा और दशा बदल रही है”

रायपुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में चल रही हनुमान जी की पांच दिवसीय कथा में वे शामिल हुए हैं। यह कथा 4 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगी। रविवार को कथा के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनका तीसरा रायपुर दौरा है। उन्होंने बताया कि रायपुर के लोगों का प्रेम और भक्ति उन्हें बार-बार यहां आने को प्रेरित करता है।

“छत्तीसगढ़ विजय की भूमि है, प्रेम और मातृत्व की भूमि है। अब इस राज्य की दिशा और दशा बदल रही है। जो सबसे बड़ा दाग था ‘नक्सलवाद’, वह धीरे-धीरे मिट रहा है।”

धर्मांतरण पर सख्त बयान

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि —

“पाखंड और अंधविश्वास के जरिए धर्मांतरण करना पाप है। ऐसे मामलों में सरकार को फांसी की सजा देने का प्रयास करना चाहिए। पूरे भारत में हिंदुओं को डराने का एक प्रायोजित अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए हम अब पदयात्रा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अब सक्रिय हो रही है, लेकिन इसे और मजबूती से कदम उठाने की जरूरत है।

पदयात्रा की तैयारी

पं. शास्त्री ने बताया कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म और आस्था के प्रति जागरूकता फैलाना होगा।

सभा में आस्था का संदेश

कथा के अंत में उन्होंने लोगों से कहा —

“अपने घर के बाप को ही बाप मानो, पड़ोसी के अंकल को बाप मत मानो।”

इस पर सभा में मौजूद लोगों ने “जय श्रीराम” के नारों से पूरा पंडाल गूंजा दिया।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 172