Kawardha

CG Crime : सास – ससुर पर बहू को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

कवर्धा : कबीरधाम के नरोधी गांव में 26 साल की विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप सास-ससुर पर लगा महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित महिला ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सास-ससुर के खिलाफ फरियाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सास-ससुर पर विवाहिता को जलाने का आरोप

पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि लीला पाली के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. वहीं घटना के बाद से आरोपी सास-ससुर जिन पर केस दर्ज किया गया है, वो मौके से फरार हैं. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है.

नरोधी गांव में पसरा सन्नाटा

पीड़िता लीला पाली का आरोप है कि उसने वारदात के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी लिखित शिकायत दी है. इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. लीला पाली का आरोप है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, इस पूरे मामले में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव का कहना है कि आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

1 of 7