Janjgir - Champa

CG : रक्षाबंधन से पहले यहां मिठाई में निकला कीड़ा गुणवत्ता पर उठे सवाल

जांजगीर-चांपा : त्योहारी सीजन के बीच जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से मिठाई की गुणवत्ता को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स में खरीदी गई मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप है।ग्राहक ज्योति कश्यप ने जब मिठाई का डिब्बा खोला, तो अंदर कीड़ा देखकर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद दुकान में मिलने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुकान का संचालन मनोजिया केशरवानी द्वारा किया जाता है। वहीं, प्रदेशभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए नकली मिठाई, मिलावटी मावे और खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है, लेकिन जांजगीर-चांपा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 16