Gaurela - Pendra - Marwahi

रेल सुरंग में ट्रैक पर टहलता दिखा तेंदुआ कर्मचारियों में दहशत का माहौल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर आराम से टहलते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।जानकारी के मुताबिक, सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर की नजर पड़ी।

इसके बाद सूचना मिलने पर वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के ठीक बीचो बीच चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। सुरंग में तेंदुए की एंट्री के बाद से ट्रैक मेंटेनेंस और गश्त में तैनात रेलवे कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि घने जंगलों और पहाड़ी ढलानों से घिरे इस कठिन भूगोल में उन्हें पैदल गश्त और मरम्मत का काम करना पड़ता है।

ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी उनकी जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ​मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से रेलवे कर्मचारियों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ​रेलवे और वन विभाग के समन्वय से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठ रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

1 of 4