Janjgir - Champa

CG : पुलिस कस्टडी में आरोपी से मारपीट करना ASI का पड़ गया भारी, SP ने ASI को किया सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

जांजगीर : जांजगीर जिला में पुलिस कस्टडी में आरोपी के साथ मारपीट के मामले में एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। मारपीट करने वाले एएसआई को एसपी विजय पांडेय ने सस्पेंड करते हुए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया है।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को पुलिस ने ठाकुर सिंह चंद्रभास को गिरफ्तार किया था। थाने में गिरफ्तार आरोपी के साथ एएसआई सुनील टैगोर ने जमकर मारपीट की थी। इस बात की शिकायत मिलने के बाद एसपी विजय पांडेय ने घटना की जांच का आदेश दिया था।

जांच में आरोपी के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट किये जाने की पुष्टि होने के बाद एसपी ने एएसआई सुनील टैगोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक भवानी सिंह चैहान को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने थाना बम्हनीडीह की जवाबदारी उप निरीक्षक के.पी.सिंह को देकर थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 14