मध्य प्रदेश

Big Road Accident : दो कारों की टक्कर में चार दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें दो कारों की तेज़ रफ्तार भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा बैरसिया क्षेत्र के पिपलिया-हसनाबाद गांव के पास हुआ।

बता दें कि अर्टिगा और एक्सयूवी 300 कार की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा में सवार खालिद, अनीस, साजिद और नवेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सचिन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बैरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सयूवी ड्राइवर को भी गहरी चोटें आईं और उसे उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक भोपाल के शिवपुर इलाके के रहने वाले थे। वे राजधानी में एक निजी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची, शवों का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया गया और हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 33