नई दिल्ली : अगर आप भी शराब पीने का शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दअरसल, देश की राजधानी दिल्ली में शराब दुकान के खुले रहने के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली में शराब की सभी दुकानों को पूरे वीकेंड शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं।
जानें किस वजह से लिया ये फैसला
दरअसल, देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में लगातार छात्रों का प्रदर्शन जारी है। जिसको देखते हुए दिल्ली की सभी शराब दुकानों को सप्ताहांत तक रात आठ बजे तक ही खुले रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब सप्ताहांत तक दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से बनी मौजूदा स्थिति के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है।”
पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले इकट्ठा हुए छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन पर NEET पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी है, 20 जुलाई को सीजेपी की ओर से आयोजित ‘संसद मार्च’ हिंसक हो गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह कदम एहतियातन उठाया गया है।











































