नई दिल्ली

क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टली, शुभ मुहूर्त से पहले अचानक आई ये बुरी खबर, परिवार में मचा हड़कंप

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अचानक स्थगित कर दी गई है। खबर है कि वेडिंग सेरेमनी से पहले स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया, जिसके चलते परिवार ने स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शादी की तारीख टालने का फैसला किया।

शादी का दिन और अचानक घटनाक्रम

दरअसल, भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी आज 23 नवंबर को धूमधाम से होने वाली थी। समारोह में कई नामी हस्तियां और दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे। सब तैयार थे कि तभी एम्बुलेंस की सायरन की आवाज ने पूरे वेन्यू का माहौल बदल दिया और शादी स्थगित हो गई।

मैनेजर की पुष्टि

स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते के दौरान स्मृति के पिता की सेहत अचानक खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। ⁠

स्मृति का फैसला

स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं, इसलिए उन्होंने तय किया कि पिता की सेहत सही होने तक शादी को टाल दिया जाए। मैनेजर ने सभी से अपील की है कि इस समय परिवार को अकेला रहने दिया जाए। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, जिसमें स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा। इसके बाद स्मृति और पलाश की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से शादी की सारी तैयारियों पर पानी फिर गया।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33