Uttar Pradesh

Ayushman Card : ब​दल गए आयुष्मान कार्ड के नियम, प्राइवेट अस्पताल में नहीं होगा इन बीमारियों का फ्री इलाज, जानें

आजमगढ़ : आम लोगों की चिकित्सा को लेकर संचालित भारत सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जारी आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान कार्ड के जरिए अब कुछ बीमारियों को इलाज प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क नहीं हो सकेगा। इसके लिए आपको पेमेंट करना पड़ेगा। दरअसल, आयुष्मान कार्ड से मरीज को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को ₹5 लाख तक की चिकित्सा एवं जांच की व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध होती है। वहीं अब इनके नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। जिसमें इस योजना के अंतर्गत कुछ बीमारियों का उपचार केवल और केवल सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त में हो सकेगा। प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों का इलाज करने के लिए अब आयुष्मान कार्ड मान्य नहीं होगा।

सरकारी अस्पतालों में होगा इन बीमारियों का इलाज

स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्राइवेट अस्पतालों में 3 बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन दोनों बंद किया गया है। इसमें मस्तिष्क, डिलीवरी और बच्चेदानी का ऑपरेशन शामिल है। इस तरह के इलाज की सुविधा अब केवल सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त में उपलब्ध हो सकेगी। आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को अब इस तरह के बीमारियों का सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराना होगा।

आयुष्मान योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 5 लाख रुपए तक के खर्च की बीमारी या ऑपरेशन का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में भी मिल रहा है। आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत इस तरह के इलाज करने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है। ऐसे में निजी अस्पतालों में यह सुविधा न मिलने से एक बार फिर मरीज को केवल सरकारी अस्पतालों में मौजूद सुविधाओं का ही सहारा मिलेगा।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29