अपराध

CG : डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

राजिम : गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आयुष्मान अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बुधपाल सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, करीब 18 दिन पहले आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में नवजात शिशु का शव मिला था।

घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक नाबालिग युवती का गर्भपात कराए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस की जांच में आयुष्मान अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बुधपाल सिंह सहित चार लोगों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में नाबालिग युवती से जुड़ा पहलू भी सामने आया है। हालांकि, गर्भपात किन परिस्थितियों में कराया गया और नवजात के शव को नाली में किसने फेंका, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से सामने आना बाकी है। रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मामले में कार्रवाई की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

CG : 44.30 लाख का चोरी का डीजल – पेट्रोल जब्त, पुलिस ने गिरोह के 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार …. सरगना फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ा…

अपनी लिव – इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो…’ सीनियर की डिमांड से भड़का युवक, ले जाकर कर दिया कांड

गुरुग्राम : निजी कंपनी में काम करने वाले एक युवक की रहस्यमयी गुमशुदगी अब खौफनाक…

1 of 16