Bilashpur

CG : शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दी थी शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी

बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के पांच पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए 24 जुलाई 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। यह भर्ती 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी एवं उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन जिले के पीएमश्री विद्यालय प्रा.शा. केशला, प्रा.शा. कुकुर्दीकला, प्रा.शा. सम्बलपुरी, प्रा.शा. पोड़ी तथा पीएमश्री सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीकेपी कोटा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

PDF जारी निर्देश के अनुसार अभ्यर्थी केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन बिलासपुर में डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा आवेदन सीधे जमा नहीं लिए जाएंगे। इस पद के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक शिक्षा अथवा योग शिक्षा में स्नातक होना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक विद्यालयों के लिए आवेदन किया जाता है, तो अंतिम प्राप्त आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। आवश्यक योग्यता, नियम एवं शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।

शिक्षकों के 50 हजार से ज्यादा पद रिक्त

बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्कूलों में रिक्त पदों के संबंध में लगाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में 22447 प्राथमिक, 11069 माध्यमिक, 1851 हाई स्कूल तथा 2889 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या 36,29,171 है। इन स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद रिक्त एवं 1,26,943 पद भरे हुए हैं। दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत पदों का मापदण्ड केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शैक्षणिक पदों पर निर्धारित होता है।

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के संबंध में प्राथमिक स्तर पर 30:1 एवं माध्यमिक स्तर पर 35:1 शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात निर्धारित है। वहीं, अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षकों के 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएगी? के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने सदन में जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…

CG : भाजपा पार्षद और साथियों के साथ मारपीट भाजपा नेता ही ने दी थी पीड़ित की 25 लाख रुपए की सुपारी जानिए पूरा मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और साथियों…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

1 of 44