मौसम

CG Weather Update : प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों के तापमान में आएगी और कमी, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है।

तापमान में और होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आप भी जानें क्या है मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…

1 of 7