Raipur

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुआ आतंकियों का सोशल मीडिया हैंडलर्स, बैठकर कर रहे थे प्रसार

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आतंकवाद विरोधी दस्ता ने दो आतंकी गिरोह के सोशल मीडिया हैंडलर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों कट्टरपंथी साम्रगी का प्रसार कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग भारतीय लड़के कट्टरपंथी साम्रगी का प्रसार कर रहे थे। ATS ने टीकरपारा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज करते हुए बताया कि इनके पास से ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि किशोरों को छत्तीसगढ़ में ISIS का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। फिलहाल ATS की टीम ने दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 97