Janjgir - Champa

CG Road Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत दूसरा घायल, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में 9 नवंबर की सुबह एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नरियरा निवासी अतुल साहू अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में अतुल साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथी को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जांजगीर से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आते, तब तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे लगातार हो रहे तेज रफ्तार हादसों पर प्रशासन की निष्क्रियता से भी नाराज हैं। मुलमुला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है ताकि चक्का जाम समाप्त हो सके और यातायात बहाल हो।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10