अपराध

CG Crime : अंधविश्वास में कत्ल, जादू-टोना के शक में युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

रायपुर : राजधानी रायपुर के छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात मुजगहन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के छछानपैरी गांव में श्याम कुमार ध्रुव नामक युवक पर गांव के ही संजय नेताम ने जादू-टोना करने का शक जताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से श्याम कुमार पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना में जहां श्याम कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला दबाकर मारा, चार दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड संग 9 बच्चों की मां हुई गिरफ्तार

कासगंज : कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर 9 बच्चों की मां ने पति की हत्या कर दी।…

1 of 15