Bilashpur

CG Crime : घरेलु विवाद में मर्डर, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां में एक पति ने अपनी पत्नी की घरेलु विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मैहर के साथ शनिवार रात ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थीं। घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर फांसी जैसी रस्सी के निशान और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41