सोशल मीडिया

क्लासरूम में महिला के साथ शिक्षक का खुल्लम खुल्ला रोमांस, बच्चों ने चुपके-चुपके बना लिया वीडियो, वायरल होते ही मचा हड़ंकप

देवास : “शिक्षा के मंदिर” कहे जाने वाले विद्यालयों में जहां चरित्र निर्माण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है, वहीं से यदि अश्लीलता की घटनाएं सामने आएं तो यह न केवल समाज के लिए चिंता का विषय है, बल्कि पूरी शिक्षा प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले से सामने आया है। यहां एक शिक्षक स्कूल टाइम में ही क्लासरूम के अंदर महिला के साथ आपत्तिजनक में मिला है।

टीचर क्लासरूम के अंदर एक महिला के साथ रोमांस कर रहा था। कुछ बच्चों ने टीचर को आपत्तिजनक हालत में देखा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला उदयनगर संकुल के एक प्राथमिक शासकीय स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक विक्रम कदम महिला के साथ रोमांस कर रहा था। खास बात यह कि उस समय स्कूल संचालित हो रहा था।

बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चे ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक कई दिनों से इस तरह की हरकतें कर रहा है जिसे लेकर उसे समझाया भी था और शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक के हौसले बुलंद

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक विक्रम कदम कई सालों से यहीं पदस्थ है। वह लंबे समय से ऐसी हरकतें कर रहा है। बच्चों के सामने भी कई बार महिला के गले में हाथ डालकर बैठा रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी गांव के पटेल और उपसरपंच ने सबके सामने उसे समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। पहले संकुल (स्कूल समूह) में भी इस बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक के हौसले बुलंद थे।

वहीं, आरोपी शिक्षक विक्रम कदम ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो जारी कर कहा कि AI टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मोबाइल से मेरा फेक वीडियो बनाया गया है। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है। जिसकी कार्रवाई की मांग को लेकर मैंने उदयनगर थाने में आवेदन दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

1 of 20