मध्य प्रदेश

अचानक एक के बाद एक बीमार हुए एक ही गांव के 41 लोग, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्वास्थ्य विभाग मे मचा हड़कंप

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर जिले के समीप उमरिया गांव में उल्टी दस्त की बीमारी यानी हैजा फैल जाने से करीब 41 लोग बीमार हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया है। हैजा से पीड़ित बीमार मरीजों का इलाज शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर समेत निजी अस्पतालों में जारी है। इस संक्रामक बीमारी के फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित पीएचई विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग और पीएचई विभाग की टीम उमरिया गांव पहुंची और वहां का दौरा किया।

वहीं अब जांच टीम उस गांव में फैली बीमारी का पता लगाने की कोशिश के रही है। वहीं बताया जा रहा है कि जो लोग बीमार हो रहे हैं उन्हें एक ही पानी की टंकी से पानी सप्लाई होता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी टंकी के पानी को पीकर लोग बीमार हुए हैं। गनीमत ये रही कि अबतक इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। जब इस पूरे मामले की जानकारी नरसिंहपुर सीएमएचओ से ली तो उन्होंने कहा कि टीम सर्वे कर रही है और सेंपल लिए जा रहे हैं। वहीं उमरिया गांव में बीते 3 दिन पहले ही पानी की टंकी की साफ सफाई की गई थी।

बावजूद इसके लोगों में इतनी संक्रामक बीमारी फैलने के बाद पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। छिंदवाड़ा के बाद अब नरसिंहपुर जिले में भी इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक दूरदर्शिता की पोल खोल रही है। ओर ये रिपोर्ट ये बता रही है कि अधिकारियों को आपके स्वास्थ्य की कितनी परवाह है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39