Janjgir - Champa

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, पड़ोसी ने लगाए मार पीट के गंभीर आरोप, MLA ने भी दर्ज कराया मामला

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर FIR दर्ज किया गया है। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने शिकायत की है कि विधायक ने पत्नी, मां और जीजा से मारपीट की है। हालांकि इधर विधायक साहू ने भी पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसी का आउटडोर और चिमनी का धुआं पड़ोसी के जमीन में लगाने और निकालने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

इसी को लेकर दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर राठौर ने पुलिस ने शिकायत की है कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था। इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था।

इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है। वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने भी पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है। फिलहाल चांपा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16