मध्य प्रदेश

पहाड़ी पर पेड़ से लटकी मिली युवक – युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच मे जुटी पुलिस

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर चित्रकूट धाम मंदिर के पीछे एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के पास से आधार कार्ड और सेना का कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान मोनू शर्मा और आशारानी के रूप में हुई। हालांकि, कोई मोबाइल या सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन दो सिम कार्ड कागज में लिपटे पाए गए।

पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि मृतकों के निवास स्थान, उनके आपसी संबंध और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हालात आत्महत्या जैसे नहीं लगते, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस दोनों पहलुओं- आत्महत्या और हत्या- पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 33