Uttar Pradesh

शिक्षिका को 11वीं के लड़के से हुआ प्यार फोन पर दोनों घंटों करते बात, फिर उठाए ऐसा कदम कि परिवार वालों के उड़े होश

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चार अगस्त को घर से निकला छात्र जब देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान शिक्षिका के भी घर पर नहीं होने की जानकारी सामने आई। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उन्हें बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर शहर से बाहर गए थे। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश की। छात्र को नोएडा और शिक्षिका को मथुरा से सुरक्षित बरामद किया गया।

प्रोजेक्ट के लिए घर से निकला था छात्र

16 वर्षीय छात्र शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक, चार अगस्त को वह स्कूल प्रोजेक्ट से जुड़े काम के लिए करीब तीन हजार रुपये लेकर घर से निकला था। उसने अपनी साइकिल एक दोस्त के घर पर खड़ी कर दी थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र धांधूपुरा क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। शिक्षिका के भी उसी दौरान घर से गायब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों के बीच संपर्क की पड़ताल शुरू की।

मोबाइल और सीसीटीवी से मिली अहम जानकारी

पुलिस ने छात्र और शिक्षिका के मोबाइल नंबरों की जांच की तो दोनों के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दोनों एक साथ ट्रेन में बैठते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उनकी संभावित लोकेशन के आधार पर तलाश तेज की। जांच में दोनों के ग्वालियर और बयाना होते हुए कैलादेवी पहुंचने की जानकारी मिली। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर चले गए। तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने छात्र को नोएडा और शिक्षिका को मथुरा से बरामद कर लिया।

शिक्षिका ने बताई छात्र को साथ ले जाने की वजह

पुलिस पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर घर में मिलने वाली डांट से परेशान था। उसके अनुसार, छात्र कई बार इस संबंध में उसके सामने अपनी परेशानी जाहिर कर चुका था। शिक्षिका का दावा है कि चार अगस्त को छात्र ने फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इससे घबराकर उसने छात्र को ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए अपने साथ ले जाने का फैसला किया। हालांकि, बाद में उसे अपना निर्णय गलत महसूस हुआ, लेकिन वह वापस लौटने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने भी दोनों के बरामद होने की पुष्टि की है। परिजनों ने फिलहाल मामले में किसी तरह की अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकता दोनों को सुरक्षित बरामद करना था, जिसमें सफलता मिली है। मामले से जुड़े तथ्यों और दोनों के बयानों की पुलिस स्तर पर जांच की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को…

1 of 28