Uttar Pradesh

चलती बाइक में महिला के साथ रोमांस करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल तो बोले

वाराणसी:- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक भाजपा नेता का महिला के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलती बाइक में ऐसी हरकत करने वाले भाजपा नेता नामित पार्षद हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि भाजपा नेता ने वायरल वीडियो में दिखने वाली महिला को अपनी बहन बताया है। फिलहाल ये वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखती है।

महिला के साथ भाजपा नेता का अश्लील वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा ये वीडियो मनोज यादव नाम के भाजपा नेता का है, जो काल भैरव वार्ड से पार्षद भी हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाजपा नेता मनोज यादव बाइक पर चलते हुए रील बना रहे हैं और एक महिला पीछे बैठी हुई है। वीडियो आगे देखने पर करीब 1 मिनट 11 सेकेंड पर पीछे बैठी महिला मनोज यादव को किस करती है।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पार्षद मनोज यादव मीडिया के सामने आए और पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से विरोधियों ने इस वीडियो को वायरल कराया है। उनका दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला से उनके पारिवारिक संबंध हैं और वह उन्हें बहन तथा देवर-भाभी जैसे रिश्ते के रूप में मानते हैं।

मनोज यादव बोले- महिला मेरी बहन जैसी

मनोज यादव ने यह भी कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित महिला की ओर से कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।फिलहाल पूरे मामले में सबसे अधिक चर्चा पार्षद की सफाई को लेकर हो रही है। जिस वीडियो में महिला कई बार उनके गाल पर चुंबन करती नजर आ रही है, उस पर पार्षद द्वारा “भाई-बहन जैसा रिश्ता” होने का दावा किए जाने से सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि पुलिस में दर्ज मुकदमे और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29