Uttar Pradesh

Breaking : मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

वृंंदावन : यूपी के वृंंदावन में बन रहे रुकमणि विहार स्थित ओमैक्स के निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

ओमैक्स द्वारा रुकमणि विहार गोल चक्कर के पास मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह करीब सात बजे मजदूर शटरिंग के काम में लगे हुए थे। उसी वक़्त शटरिंग टूट कर गिर गई। शटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। उसके नीचे काम कर रहे मजदूर सिमरी नेपाल निवासी 40 वर्षीय शिवराम, वेस्ट बंगाल निवासी 30 वर्षीय आलम, 21 वर्षीय रसूल और 38 वर्षीय दिलदार दब गए। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया।

चारों को मलबे के निकाला गया। तब तक शिवराम की मौत हो चुकी थी। रसूल और आलम को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दिलदार को सिर में गंभीर चोट होने के चलते आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार ही लोग दबे थे। सभी को निकाला गया। तीन की मौत हुई है एक को आगरा भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक गंभीर रूप घायल

लखीमपुर खीरी : जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया।…

1 of 31