उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको हैरान कर दिया. टीचर ने दूसरी महिला से अफेयर के चलते अपनी पत्नी की गड़ासा मारकर हत्या कर दी. उसके बाद दोनों पैरों पर वार किये.
क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली इलाके के नासिरपीर मुहल्ले की है. वारदात 8 अगस्त सुबह 8 बजे की है. मृतका की पहचान शालनी यादव (29) के रूप में हुई है. शालनी यादव मूल रूप से जिला मुख्यालय से करीब 9 किमी दूर गांव जखनी की रहने वाली थी.
9 साल पहले हुई थी शादी
करीब 9 साल पहले 3 दिसंबर 2017 को शालनी यादव की शादी असोथर गांव के रहने वाले दिलीप के साथ हुई थी. दिलीप चक अलीपुर के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक है. शादी के बाद शालनी वहीँ के प्राइवेट स्कूल टूथ मिशन स्कूल में पढ़ाती थी. दोनों का एक 7 साल का बेटा भी है.
टीचर का किसी और से था अफेयर
करीब नौ महीने से दोनों शहर में किराए के मकान में रह रहे थे. आरोप है कुछ महीने से दिलीप का उसी स्कूल में पढ़ाने में वाली पढ़ाने वाली एक टीचर जहाँ वो काम करता है. उससे अफेयर चल रहा था. जिसके बारे में पत्नी भी जानती थी. जिसे लेकर अक्सर दोनों का झगड़ा होता रहता था.
गड़ासे से मारकर उतारा मौत के घाट
परिवार के समझाने के बाद भी टीचर का अफेयर चलता रहा. इसी को लेकर शनिवार सुबह 9 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद टीचर ने गड़ासे से पत्नी के सिर और दोनों पैरों पर हमला कर दिया. जिससे खून बहने लगा और उसकी मौत हो गयी. वारदात के बाद उसने सुसराल कॉल कर कहा पत्नी टब में गिर गई है और फरार हो गया.
जब ससुराल वाले पहुंचे तो शालनी यादव खून से लथपथ पड़ी थी. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी है. आरोपी फरार है जिसकी तलाश जा रही है.











































