Janjgir - Champa

CG News : 15 साल के नाबालिग लड़के को भगा ले गई 25 साल की युवती ! ले जाकर करती रही शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

जांजगीर : जांजगीर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने 15 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी युवती, लड़के को जगदलपुर ले गई थी, जहां से पुलिस ने लड़के को बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्री फायर खेलते हुए लड़के और युवती का संपर्क हुआ था। फिर नजदीकियां बढ़ गई और युवती, लड़के के घर पहुंची थी और शादी करने की बात कही थी। लेकिन लड़के के परिजन ने मना कर दिया था। बाद में, लड़का 28 जून को लापता हो गया और 50 हजार रुपये ले गया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा

यह एक अलग और हटकर मामला है, जो जांजगीर के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। अजब प्रेम की गजब कहानी की अभी चर्चा है, क्योंकि सोशल मीडिया में सम्पर्क होने के बाद 25 साल की युवती ने 15 साल के लड़के को शादी का झांसा दिया, फिर उसे भगा ले गई थी।

थाना में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साइबर टीम से पता चला कि युवती, जगदलपुर में है, तब पुलिस ने वहां जाकर दबिश दी तो युवती के पास लड़का मिला। जांच में पता चला है कि नाबालिग लड़के से युवती ने अनाचार किया है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 37 ( 2 ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 15