नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को फिलहाल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद लिया गया। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
इसके साथ ही प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। बता दें कि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत हुई थी। इस बैठक में आंदोलन से जुड़ी सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद सीजेपी ने जंतर-मंतर पर चल रहे अपने छात्र आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया।
पहले से संभाल रहे हैं कई मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह पहले संसदीय कार्य मंत्री और कोयला एवं खान मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


























