नई दिल्ली

CJP नेताओं से मुलाकात के बाद जे.पी. नड्डा का पहला बयान! सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा,क्या मानी जाएंगी मांगें?

नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा विभाग में हो रही गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है। सरकार ने जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उन्होंने सोशल मीडिया x पर जानकारी देते हुए कहा की आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।

जे.पी. नड्डा के घर जाकर 10 मिनट तक मुलाकात

CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के घर जाकर उनसे लगभग 10 मिनट तक मुलाकात की और अपनी मांगों का एक पत्र उन्हें सौंपा। संगठन ने NEET 2026 पेपर लीक, CBSE और CUET परीक्षाओं में हुई देरी और अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है और उनके इस्तीफे की मांग की है।

आंतरिक चर्चा करने का आश्वासन

मंत्री नड्डा ने उन्हें इस मामले पर आंतरिक चर्चा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल कोई पक्का वादा नहीं किया है। इससे पहले, मध्य दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके में सैकड़ों छात्रों ने विरोध जताया और संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, सूत्रों ने साफ किया है कि जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Suprim Court : अब …. ये लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! इस वजह से सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, कहा – अब देश बदल रहा है

नई दिल्ली : पंचायत और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए लागू दो बच्चों की…

1 of 30