नई दिल्ली

Breaking : छात्र आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला! PM मोदी के ऐलान के बाद बनी स्पेशल कोर्ट, इस जज को मिली कमान

नई दिल्ली : देशभर में जारी छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद, पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों और संबंधित अपराधों की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया गया है। जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर उन्हें स्पेशल जज के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त कर दिया है।

अनु ग्रोवर बालिगा स्पेशल जज नियुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक और धांधली के आरोपियों पर जल्द से जल्द कड़ा फैसला सुनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसी फैसले पर अमल करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट की मीडिएशन सेंटर इंचार्ज जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर उन्हें स्पेशल जज के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त कर दिया है।

संगीन मामलों की रोजाना आधार पर तेजी से सुनवाई करेगी

अब यह विशेष अदालत ‘पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024’ के तहत दर्ज मुकदमों और पेपर लीक से जुड़े अन्य संगीन मामलों की रोजाना आधार पर तेजी से सुनवाई करेगी, ताकि आरोपियों को बिना किसी देरी के सख्त सजा दिलाई जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

1 of 35