उत्तर प्रदेश : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे के बीच इटावा के मौलाना जरजिश अंसारी का एक वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया है। ये वायरल वीडियो बीते 23 जून का बताया जा रहा है, जिसमें मौलाना भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने भगवान कृष्ण को लेकर दावा किया कि वो मुसलमान थे और पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे।
मौलाना ने श्री कृष्ण को बताया मुसलमान
मौलाना ने जरजिश ने भगवद गीता के एक श्लोक का गलत अर्थ बताते हुए भगवान श्री कृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण मुस्लिम थे और मुस्लिम धर्म का प्रचार करते थे। ये वीडियो वायरल होने के बाद के बाद विवाद बढ़ गया है। वहीं हिन्दू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मौलाना ने कहा कि अगर आपको यकीन न आए तो भगवद् गीता का दसवां मंत्र देख लीजिए योगी युञ्जीत सततमात्मानं.., उन्होंने कहा कि इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन जब ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो। मौलाना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे हिंदू संगठन
लखनऊ भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना जर्जिस अंसारी की कथित टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना के पोस्टर को पैरों से रौंदकर अपना विरोध जताया और आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की अपील की वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग भी की है।
श्री कृष्ण के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं : बीजेपी नेता समीर सिंह
इस पूरे विवाद पर लखनऊ के बीजेपी नेता समीर सिंह का बयान सामने आया है, भाजपा नेता का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि मौलाना का बयान उनकी मानसिक हालत हो दिखता है, सभी धर्मों का सम्मान हो, पर कोई अधर्मी बात नहीं होनी चाहिए। वहीं राम मंदिर चंदा एसआईटी रिपोर्ट पर कहा कि जल्द सच सामने आयेगा जो भो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।
देखे वायरल वीडियो











































