सोशल मीडिया

Train Viral Video : सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली – ‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया …. देखे वायरल वीडियो

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो ट्रेन के अंदर के वायरल होते हैं जहाँ लोगों में कभी सीट के लिए तो कभी किसी चीज़ के लिए आपस में झगड़ा-झड़प होती है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर एक बार वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस नए वीडियो में ट्रेन के भीतर सीट पर बैठे एक महिला और एक बुजुर्ग शख्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और थप्पड़-मुक्के तक पहुंच गई, जिसे देखकर आसपास के यात्री भी दंग रह गए।

” तमाचा मारेंगे”तो चाचा ने दिखाया मुक्का

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की सीट पर बैठी एक महिला और बुजुर्ग यात्री के बीच तीखी बहस शुरू होती है, देखते ही देखते दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बात इतनी बिगड़ जाती है कि महिला अचानक गुस्से में अपना हाथ उठाते हुए बुजुर्ग को धमकी भरे लहजे में चिल्लाकर कहती है, “तमाचा मारेंगे।” महिला के मुंह से थप्पड़ मारने की बात सुनते ही बुजुर्ग चचा भी पूरी तरह आपा खो बैठते हैं। वह बिना पीछे हटे तुरंत महिला के चेहरे के सामने अपना मजबूत मुक्का तान देते हैं और उन्हें चुनौती देने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग महिला के बात-बात पर थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले आक्रामक रवैये का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि बुजुर्ग को भी महिला के सामने इस तरह मुक्का नहीं तानना चाहिए था। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो किस रूट की ट्रेन का है, लेकिन यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 19