बाड़मेर : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बाड़मेर में कथा पाठ कर रहे हैं। कथा के दौरान यहां आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कथा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। लेकिन इन सब के बीच धीरेंद्र शास्त्री के कथा स्थल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथा सुनने आया एक युवक ने युवती की जमकर धुनाई कर दी। बागेश्वर बाबा के कथा स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान महिला की पिटाई
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कथा सुनने आई एक महिला पर देवी आ जाती है और इसके बाद महिला झूमने लगती है। झूमते-झूमते महिला ने कथा सुनने आए एक युवक को तमाचा जड़ दिया। झापड़ खाने के बाद युवक भी बौखला गया और उसने भी महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला की पिटाई देख वहां आए लोगों ने दोनों को अलग किया। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
फ्रेंड जिहाद
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि भारत में थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद एक और जिहाद का ईजाद हुआ है जिसका नाम है फ्रेंड जिहाद। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सूर्य की जो घटना हुई है वो दोस्त जिहाद था। उन्होंने कहा कि गुजरात का दक्षिण गुजरात भी धर्मांतरण और लव जिहाद से बहुत दूषित है।
पुरे भारत वर्ष में हम इसके लिए कार्य कर रहे है, इसलिए लगातार धाम को, सनातन को और हम सभी को टारगेट किया जा रहा है। बहुत ही जल्द हम दक्षिण गुजरात में घर वापसी का आयोजन करेंगे।











































