मध्य प्रदेश

Raid in Spa Center : शहर के इस स्पा सेंटर में हो रहा था अनैतिक काम! पुलिस ने मारी रेड, मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके के हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर पर रेड मारी। इस दौरान मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर मौजूद महिलाओं और युवतियों से भी पूछताछ की गई।

दअरसल, एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रेड का नेतृत्व सीएसपी शिखा सोनी ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर, होटल और लॉज में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार की आशंका है। इसी के चलते महिला पुलिस बल ने एक साथ छापेमारी की। सिटी सेंटर स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर में पुलिस टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। टीम ने पूरे सेंटर की तलाशी ली और दस्तावेज खंगाले। मौके से मैनेजर और एक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने सेंटर में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों से भी बात की। उनसे पूछा गया कि वह मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और यहां कब से काम कर रही हैं। साथ ही काम की शर्तों और समय को लेकर भी जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पति गया टॉयलेट तो पत्नी प्रेमी संग हुई फरार! नहीं रहा 3 बच्चों का भी मोह, थाने में हुआ जमकर हंगामा

शिवपुरी : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटे एक…

1 of 32