Korba

Korba Breaking : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले NSUI का ऐलान, चुईया में काला झंडा दिखाकर होगा विरोध प्रदर्शन

कोरबा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के 12 मई को कोरबा जिले के ग्राम चुईया आगमन से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काला झंडा, काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

संगठन का आरोप है कि भाजपा सरकार में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और आम नागरिक लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार जनसमस्याओं पर गंभीर नजर नहीं आ रही। NSUI नेताओं ने कहा कि हरदी बाजार कॉलेज में पिछले चार माह से पेयजल और गर्मी से राहत की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी।

वहीं, वर्षों से कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा की मांग भी अधूरी पड़ी है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी …

CG : कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, दो दिन पहले ही छोटे भाई की शादी से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश…

1 of 21