Korba

CG : कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, दो दिन पहले ही छोटे भाई की शादी से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिले शव की पहचान बसंत पटेल के रूप में की गयी है, जो कि औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल के रूप में पुलिस नें की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित सोनसरी गांव का रहने वाला था। पिछले तीन वर्षों से वह कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर इलाके में किराए के मकान में रहकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस की पूछताछ में मृतक के दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था।

लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसके हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे फिलहाल गांव में ही हैं। पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। शुरुआती जांच में मामला धारदार हथियार से हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फैक्ट्री कर्मचारियों समेत मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की वजह और आरोपियों का सुराग जुटाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी …

1 of 21