Uttar Pradesh

Vrindavan Boat Hadsha : मौत से पहले का Live वीडियो.. श्रद्धालु जप रहे थे ‘राधे-राधे’ और फिर.. अब तक 10 के मौत की खबर

मथुरा : उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।वही इस दर्दनाक घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रद्धालु राधे-राधे का जाप कर रहे है और कीर्तन-भजन में लीन है। यह वीडियो नाव के डूबने के 10 मिनट पहले की बताई जा रही है। वीडियो किसी श्रद्धालु ने अपने मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्ड किया है। सबसे हैरानी की बात है कि, यमुना नदी के गहराई का भ्रमण करने नकली श्रद्धालुओं के बदन पर लाइफ जैकेट भी नहीं है। ऐसे में समझा सकता है कि कितनी बदइंतज़ामी और अव्यवस्था के बीच वृन्दावन में नावों का संचालन किया जा रहा है।

10 मौतों के खबर, रेस्क्यू जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में 25 से 30 लोग सवार थे। 22 का रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PMO, सीएम योगी ने किया ट्वीट

इस पूरे दुखद हादसे पर PM कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दुःख व्यक्त किया है। PMO ने लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।” प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए मृतकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, नाव पर सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले थे। वे वृंदावन घूमने आए थे। शुक्रवार यानी आज दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी के भ्रमण पर रवाना हुए थे। कुछ ही दूरी पर जाकर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए और फिर डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि नाव में डूबने की वजह उसका एक पीपे से टकराना है। केसी घाट के पास पहले एक पीपों से एक पुल बनाया गया था, जिस जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। पुल खोले जाने के बाद उसके पीपे यहां-वहां तैर रहे थे, इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई। हालाँकि डूबने वालों ने लाइफ जैकेट पहने थे या नहीं, यह साफ़ नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29